वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा मन्दिर में की जा रही सुन्दर सजावट : प्रदीप धीमान
दो दिवसीय समागम की तैयारियां अंतिम चरण में
फगवाड़ा 28 अक्टूबर (Navodit/ Sushil Sharma ) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा की आम बैठक सभा के प्रधान प्रदीप धीमान की अध्यक्षता में शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में आयोजित की गई। जिसमें दो व तीन नवंबर को मनाये जाने वाले 114वें वार्षिक श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक के पश्चात प्रधान प्रदीप धीमान ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री विश्वकर्मा महापुराण का पाठ भी रोजाना प्रात: और सांयकाल के समय जारी है। उन्होंने फगवाड़ा सहित आस-पास के समूह क्षेत्र निवासियों से वार्षिक समागम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेने की पुरजोर अपील की। साथ ही बताया कि मेले के दौरान जहां मंदिर को रंग-बिंरगी सुन्दर लाईटों के साथ बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं बच्चों के लिये भांति प्रकार के झूले तथा खिलौनों सहित घरेलू उपयोगी सामान के स्टाल हमेशा की तरह विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। बैठक के अंत में राजिन्द्र सिंह रूपराय ने अपनी जीवनी के बारे में संक्षिप्त जानकारी साझा की। इस अवसर पर सभा के संरक्षक रमेश धीमान, बख्शीश राम धीमान, जसपाल सिंह लाल व बलवंत राय धीमान के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, महासचिव सुभाष धीमान, कैशियर विक्रमजीत चग्गर, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह जुतला, अशोक धीमान, अमोलक सिंह झीता, सुरिंदर सिंह कलसी, नरिंदर सिंह टट्टर, रविंदर सिंह पनेसर, मधु सूदन धीमान, सुखविंदर सिंह कुंदी, प्रशांत धीमान, प्रेमदीप चग्गर, सुखदेव सिंह चग्गर, गुरमुख सिंह लाल, गुरमीत सिंह नोता, सुरिंदर सिंह जुतला, दीपक चाना, रविंद्र सिंह लाल, हरजीत सिंह भमरा, सरबजीत सिंह सैंबी, आर.पी. सिंह, सुखजीत सिंह लाल, सुखदेव सिंह लाल, मनजिंदर सिंह सीहरा और बलविंदर सिंह रतन आदि मौजूद थे।
तस्वीर सहित।
