ਰਾਜਨੀਤੀ

फगवाड़ा भाजपा को छोड़ कर दो कांग्रेसियों ने की घर वापिसी

* कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित पंजाब का भविष्य : धालीवाल

फगवाड़ा 11 नवंबर (   Navodit Sharma         ) फगवाड़ा भाजपा में बिखराव लगातार जारी है। इस बार भाजपा के राकेश घई और अरुण वशिष्ठ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव बुग्गा के प्रयास से कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए इन दोनों नेताओं की यह दरअसल घर वापिसी है। क्योंकि वे कुछ अर्सा पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर ही भाजपा में शामिल हुए थे। उक्त दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं हलका फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग भगवंत मान सरकार की अनुभवहीन कार्यशैली और भाजपा की किसान व पंजाब विरोधी नीतियों को देख कर भली-भांति समझ चुके हैं कि पंजाब का भविष्य कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है। उन्होंने राकेश घई और अरुण वशिष्ठ की पार्टी में घर वापिसी करवाते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। कांग्रेस में शामिल घई और वशिष्ठ ने कहा कि कांगेस को छोडऩा उनकी भूल थी। भाजपा की नीतियां पंजाब और किसान के पक्ष में नहीं है। फगवाड़ा भाजपा तो यूं भी आपसी फूट का शिकार है। भाजपा के एक नेता के साथ नजर आ जाओ तो दूसरा नाराज हो जाता है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी में वापिसी करना ही बेहतर समझा। अब हमेशा कांग्रेस के वफादार सिपाही बनकर संगठन की प्रगति के लिये कार्य करेंगे। गौरतलब है कि फगवाड़ा भाजपा के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों में पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में जा चुके हैं। इस अवसर गुरजीत पाल वालिया डैलीगेट पंजाब, चन्द्रमोहन गुलाटी, संजय गांधी, सोनू पसरीचा, बलवंत सिंह, सतीश मदान, रवि घई, विक्की घई, राजेश आनंद, अजय भगत, दीपक, विनय शर्मा, राजिन्द्र सोनी, विपन गुप्ता, परीक्षित सैनी, गुरप्रीत, मोहन सिंह, गैवी बसरा आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button