ਧਰਮ

प्रदीप धीमान ने 114वें वार्षिक महोत्सव में सहयोग के लिये जताया आभार

प्रदीप धीमान ने 114वें वार्षिक महोत्सव में सहयोग के लिये जताया आभार

फगवाड़ा 11 नवंबर (Navodit Sharma) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा की एक बैठक सभा के प्रधान प्रदीप धीमान की अध्यक्षता में शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में संपन्न हुई। जिसमें सभा के सरपरस्त और अस्पताल ट्रस्ट के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान सभा के प्रधान प्रदीप धीमान ने 114वें श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में सहयोग के लिए सभी सदस्यों एवं स्टाफ का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव में हर वर्ग के लाखों लोगों ने पहुंचकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि मंदिर एवं अस्पताल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की अनुमति के बिना मीडिया से संबंधित कोई भी गतिविधि नहीं की जायेगी। संगत तक जो भी संदेश पहुंचाना होगा वह बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रधान द्वारा जारी की गई विक्षप्ति से ही जारी किया जायेगा। इस अवसर पर सभा के संरक्षक रमेश धीमान, बख्शीश राम धीमान, जसपाल सिंह लाल और बलवंत राय धीमान के अलावा संत नछत्तर सिंह लाल, सुरिंदर पाल धीमान, विक्रमजीत चग्गर, गुरनाम सिंह जुतला, सूरज धीमान, राजिंदर सिंह रूपराय और जसवंत राय धीमान आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button