शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मंदिर में दो दिवसीय पूजा महोत्सव का हुआ शानदार समापन
प्रदीप धीमान ने सहयोग के लिये सभी का जताया आभार * झूले और बिक्री स्टाल रहे विशेष आकर्षण का केन्द्र
फगवाड़ा 4 नवंबर ( Navodit Sharma ) शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मन्दिर बंगा रोड फगवाड़ा में 114वां श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान प्रदीप धीमान की देखरेख में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि तीर्थ सिंह पदम जालंधर ने की। ध्वजारोहण विक्रमजीत चग्गर ने करवाया जबकि स्वागत समिति की अध्यक्षता सुखदेव सिंह चग्गर ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत डा. राजकुमार चब्बेवाल सांसद होशियारपुर, जोगिंदर सिंह मान विधानसभा हलका इंचार्ज फगवाड़ा, सोम प्रकाश पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, सुशील कुमार रिंकू पूर्व सांसद जालंधर, विजय सांपला पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, परगट सिंह विधायक जालंधर कैंट, बलविंदर सिंह धालीवाल विधायक फगवाड़ा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब, गुरजीत सिंह औजला सांसद अमृतसर, फतेहजंग बाजवा उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब, प्रेम कुमार विधानसभा इंचार्ज आप हलका फिल्लौर, हरनूर सिंह मान आप प्रवक्ता पंजाब सहित हजारों की संख्या में देश-विदेश की संगत ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा के सदस्यों द्वारा गणमान्यों को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। पूजा महोत्सव के समापन पर प्रधान प्रदीप धीमान ने सभी का सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। मेले के दौरान भांति प्रकार के झूले और बिक्री वाले समान के स्टाल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपााध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, महासचिव सुभाष धीमान, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह जुतला, गुरमुख सिंह नामधारी, बख्शीश राम धीमान, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, बलवंत राय धीमान, सूरज धीमान, अरुण रूपराय, भूपिंदर सिंह जंडू, अमोलक सिंह झीता, सुखवंत सिंह घटोरा, अशोक धीमान, जगदेव सिंह कुंदी, नरिंदर सिंह भच्चू, नरिंदर सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, रविंदर सिंह पनेसर, प्रशांत धीमान, जगदेव सिंह कुंदी, राजिंदर सिंह रूपराय, रीत प्रीत पाल सिंह भमरा, हरजीत सिंह भमरा, अंकुश धीमान, अश्वनी धीमान, प्रेमदीप चग्गर, मनजिंद्र सिंह सीहरा, विशाल भोगल, बलविंदर सिंह रतन आदि भी उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।
