ਪੰਜਾਬ

आई.एम.ए. ने ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में रक्तदान कर मनाया राष्ट्रीय चिकितस्क दिवस

एक युनिट रक्त दे सकता है तीन रोगियों को नया जीवन : डा. तुषार अग्रवाल

 1 जुलाई (  Sushil Sharma       ) डाक्टरों की कल्याणकारी संस्था इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की फगवाड़ा शाखा ने आज डाक्टर्स दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ ने पूर्ण उत्साह सहित स्वैच्छिक रक्तदान करके समाज के लिए मिसाल कायम की। आईएमए के शाखा प्रधान डा. तुषार अग्रवाल ने सभी डाक्टरों और मैडिकल स्टाफ को राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा दान किए गए रक्त की एक यूनिट अलग-अलग स्थितियों में 3 अलग-अलग रोगियों के जीवन की रक्षा कर सकती है। आईएमए सचिव डा. पूनम ने सुरक्षित रक्त ट्रांसफ्यूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। समूह डाक्टरों ने अपने कत्र्वय को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही और साथ ही आम लोगों से भी आह्वान कर कहा कि डाक्टरों पर विश्वास करते हुए उपचार के लिये आयें। प्रत्येक डाक्टर की पहली प्राथमिकता अपने रोगी के जीवन की रक्षा करना होती है। उन्होंने कहा कि बेशक डाक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन उस सर्वशक्तिमान के जैसा धरती पर कोई भी नहीं है क्योंकि जहां दवा काम नहीं करती वहां दुआ काम करती है। इस अवसर पर डा. विजय शर्मा, डा. जी.बी. सिंह, डा. मोहन सिंह, डा. रमेश अरोड़ा, डा. एम.एल. बंसल, डा. सुलभा सिंगला, डा. रेखा गुप्ता, डा. अनीता बंसल, डा. संजीव सरोआ, डा. वरुण शर्मा, डा. खुशमन, डा. जसजीत, डा. अनिल टंडन आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button